खौफनाक वारदात: कैंची से मौत के घाट उतारा नौजवान, बचाने आए साथी पर भी हमला

punjabkesari.in Saturday, Mar 06, 2021 - 03:59 PM (IST)

लंबी /मलोट (जुनेजा): आज सुबह लंबी थाना के गांव बणवाला में दिन-दहाड़े एक नौजवान का कैंची मार कर कत्ल कर दिया। इस हमले में मृतक का एक और साथी जख्मी हो गया है जिस को लंबी के मूलभूत सेहत केंद्र में इलाज के लिए दाख़िल कराया गया है। झगड़े का कारण कोई पुरानी रंजिश बताई जा रही है। लम्बी पुलिस इस मामलो की जांच कर रही है।

इस संबंधी मृतक सतनाम सिंह के पिता और गांव के चौकीदार सुरजीत सिंह ने पत्रकारों को बताया कि आज सुबह साढ़े 9 बजे किसी रजिंश के अंतर्गत गांव के ही गोविन्दा पुत्र मंगत राम, उसके पिता, माता और भाई राम नारायण ने कैंची और नुकीले हथियारों के साथ हमला कर उसके जवान पुत्र कत्ल कर दिया। इस मौके सतनाम को बचाने की कोशिश करने वाले उसके दोस्त अजयदीप सिंह पुत्र भोला सिंह के भी चोटें लगी हैं।

जानकारी अनुसार मृतक के सिर, गले और दिल समेत कई स्थानों पर हमले के निशान हैं जिस कारण उसकी मौत हो गई। इस मामले संबंधी जब लंबी थाना के मुख्य अफ़सर चंद्र शेखर के साथ बात की तो उन्होंने कहा कि गोविंदा पुत्र मंगत राम जो नाई का काम करता है ने सतनाम सिंह का कत्ल कर दिया है। इस संबंधी पुलिस मामले की जांच कर रही और आरोपियों विरुद्ध कत्ल का मामला दर्ज किया जा रहा है। 

Content Writer

Tania pathak