छत पर ईंट-पत्थर बरसाने के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में मचा कोहराम

punjabkesari.in Thursday, Sep 10, 2026 - 05:44 PM (IST)

बठिंडा (विजय वर्मा): शहर के जोगी नगर इलाके में समय सनसनी फैल गई, जब 21 वर्षीय युवक ने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, आत्महत्या से कुछ समय पहले युवक ने घर में जमकर हंगामा किया और छत पर जाकर ईंट-पत्थर बरसाए। इस दौरान एक ईंट पड़ोस में रहने वाली लड़की के सिर में जा लगी, जिससे वह घायल हो गई और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा। इसी हंगामे के कुछ समय बाद युवक का शव घर के ऊपर वाले कमरे में फंदे से लटका मिला।

मृतक की पहचान दीपांशु पुत्र महिंदरपाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीपांशु नशे का आदी था और उसके पिता की कुछ समय पहले मौत हो चुकी थी। बुधवार शाम को उसने घर में झगड़ा शुरू कर दिया। इसके बाद वह छत पर चला गया और वहां से ईंट-पत्थर फेंकने लगा। अचानक एक ईंट पड़ोस की लड़की के सिर में लग गई। घटना के बाद परिवार वाले घायल लड़की को अस्पताल लेकर गए। रात को जब परिवार के सदस्य ऊपर वाले कमरे में पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दीपांशु कमरे में फंदे से लटका हुआ था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस टीम के पहुंचने के बाद नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के वालंटियर सुमित माहेश्वरी और आकाश गर्ग भी मौके पर पहुंचे। पुलिस की प्राथमिक कार्रवाई के बाद वालंटियरों ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि दीपांशु अपनी मां और बहन का इकलौता सहारा था। शाम को हुए हंगामे के बाद रात में उसके इस तरह आत्मघाती कदम उठाने से परिवार और आसपास के लोग स्तब्ध हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News