रोजाना जवान शहीद हो रहे हैं अब मोदी का 56 ईंच का सीना कहां गयाः भट्ठल

punjabkesari.in Monday, Feb 25, 2019 - 04:06 PM (IST)

बरनाला(विवेक सिंधवानी,गोयल): बार्डर व कश्मीर में हमारे जवान शहीद हो रहे हैं। अब 56 ईंच का सीना कहां गया। यह शब्द पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री राजिन्द्र कौर भट्ठल ने स्थानीय किंगज कालेज में पत्रकारों से बातचीत करते कहे। 

उन्होंने कहा कि रोजाना आंतकवादियों द्वारा हमारे जवानों को शहीद किया जा रहा है। पहले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते थे कि हमारा 56 ईंच का सीना है। हम अपने जवानों को इस तरह से शहीद नहीं होने देंगे। अब हमारे जवान बड़ी संख्या में शहीद हो रहे हैं। केन्द्र सरकार की तरफ से कोई ठोस नीति नहीं बनाई जा रही। हम देश में अमन-शांति चाहते हैं। युद्ध किसी भी समस्या का हल नहीं है। 

बातचीत करके ही इन मसलों को सुलझाया जाना चाहिए। संगरूर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने सबंधी पूछने पर उन्होंने कहा कि जिस किसी को हाईकमांड चुनाव लड़ने के लिए हुकम करेगा वह लोकसभा का चुनाव लड़ेगा। हम सभी एक हैं। हम सभी मिलकर उस कैंडिडेट को जिताएंगे। इस मौके पर उनके साथ किंगज ग्रुप के चेयरमैन हरदेव सिंह लीला बाजवा, पार्षद कुलदीप धर्मा आदि हाजिर थे।  
   

Vaneet