दीपावली पर परिवार में छाया मातम, दो महीने पहले इटली गए जवान बेटे की मौत

punjabkesari.in Saturday, Nov 14, 2020 - 01:35 PM (IST)

मुकेरियां (झावर): एक तरफ जहां पूरा देश आज दीवाली का त्योहार बहुत धूमधाम के साथ मना रहा है, वही दूसरी तरफ अशुभ खबरें भी सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक खबर मुकेरियां के उप मंडल के गांव उमरपुर से सामने आई है, जहाँ एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब परिवार के जवान पुत्र की इटली में मौत हो गई। मृतक की पहचान अजीत सिंह (31) पुत्र बलविन्दर सिंह उमरपुर के तौर पर हुई है।

मिली जानकारी मुताबिक अजीत सिंह पिछले 7 साल से इटली रह रहा था और मार्च महीने ही छुट्टी व्यतीत करने के लिए घर वापस आया था। अजीत को घर से छुट्टी काट दो महीने पहले ही फिर से इटली में गया था, जहां अचानक दिल का दौरा पड़ गया और उसकी मौत हो गई। मृतक नौजवान अपने पीछे 6 साल का लड़का, 4 साल की लड़की विधवा पत्नी और माता -पिता को रोते छोड़ गया है। मृतक की देह भारत लाने की कोशिश की जा रही है। 

Tania pathak