रात के सन्नाटे में पार्क में इस हालत में मिली युवती, देर रात अस्पताल पहुंची

punjabkesari.in Monday, Jul 13, 2026 - 12:40 AM (IST)

बठिंडा: स्थानीय जॉगर्स पार्क में एक युवती ने ब्लेड से अपने बाजू की नसें काटकर खुदकुशी करने की कोशिश की, जिससे नवयुवती लहुलुहान हो गई और उसकी स्थिति गंभीर हो गई। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है, जब एक युवती ने ब्लेड से अपने हाथ की नस काट ली। गंभीर अवस्था में देख मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम  को दी। सूचना मिलते ही सहारा संस्था के सदस्य मौके पर पहुंचे और युवती को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार शुरू किया गया। समय रहते अस्पताल पहुंचाए जाने के कारण उसकी जान बच गई और अब युवती की हालत स्थिर बताई जा रही है। 

घटना की जानकारी मिलने पर युवती के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिवार का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि उनकी बेटी ने उक्त कदम क्यों उठाया। परिवार ने फिलहाल मामले में किसी प्रकार की जांच या कानूनी कार्रवाई करवाने से इनकार कर दिया है। 

वहीं मौके पर पहुंचें थर्मल थाने के एस.एच.ओ. का कहना है कि पुलिस को अभी तक इस घटना की कोई शिकायत नहीं दी गई है। अगर कोई लिखित शिकायत मिलती है तो पुलिस जरूर कानूनी कार्रवाई करेगी।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News