शादी का झांसा देकर युवती से Rape, कई बार अलग-अलग होटलों में मिलते रहे
punjabkesari.in Wednesday, Sep 23, 2026 - 08:03 PM (IST)
पटियाला (बलजिन्द्र) : थाना बख्शीवाला पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में रणजीत सिंह पुत्र फकीरिया सिंह निवासी गांव काठमठी, थाना बख्शीवाला के खिलाफ धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।
इस मामले में पीड़ित युवती ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी रणजीत सिंह से जान-पहचान हुई थी और उसने शादी का झांसा देकर पिछले पांच वर्षों से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। दोनों कई बार अलग-अलग होटलों में मिलते रहे, लेकिन जब वह शादी के लिए कहती तो वह टालमटोल करता रहता था। इस तरह शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

