हेरोइन की डिलीवरी देने आया युवक गिरफ्तार, महिला साथी भी काबू

punjabkesari.in Wednesday, Sep 09, 2026 - 05:45 PM (IST)

फाजिल्का (सुनील) : फाजिल्का में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फाजिल्का सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 115 ग्राम हेरोइन और 22 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। 

पुलिस अधिकारी सुरेश कुमार के अनुसार, जलालाबाद के गांव सुखेरा बोदला निवासी साजन फाजिल्का के गांव नया सलेमशाह निवासी अपनी साथी सुरजीत कौर को हेरोइन की डिलीवरी देने पहुंचा था। पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही कार्रवाई की गई और दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि साजन महिला को हेरोइन देकर जाता था, जिसके बाद महिला इसे आगे सप्लाई करती थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी हेरोइन कहां से लेकर आते थे और आगे किस तरह सप्लाई चेन चला रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी साजन के खिलाफ 2022 में 5 किलो हेरोइन बरामदगी का मामला भी दर्ज हो चुका है। पुलिस अब उसके पुराने रिकॉर्ड और मौजूदा नेटवर्क को लेकर भी जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News