अमृतसर में पाकिस्तानी हथियारों की तस्करी का पर्दाफाश, हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार
punjabkesari.in Wednesday, Sep 09, 2026 - 12:41 PM (IST)
अमृतसर: पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक का हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान करणजीत सिंह उर्फ करन पुत्र हरजीत सिंह निवासी गांव कोहाला थाना लोपोके के रूप में हुई है, जिस के कब्जे से थाना लोपोके पुलिस ने 2 पिस्टल और 2 खाली मैगजीन बरामद किए हैं।
अमृतसर रूरल पुलिस ने लोपोके इलाके में नाकाबंदी के दौरान एक युवक को गैर-कानूनी हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ असामाजिक तत्व बॉर्डर पार से हथियार सप्लाई करने की कोशिश कर रहे हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रेड की। उक्त युवक के हाथ में एक भारी लिफाफा था, जो पुलिस को देखकर डर गया। गिरफ्तार युवक के पास से विदेशी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
पुलिस जांच में पता चला है कि ये हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए गिराए गए थे और अटारी सेक्टर से उठाकर आगे सप्लाई किए जाने थे। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के मुताबिक, आरोपी पर पहले भी लोपोके थाने में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज है और वह हाल ही में जेल से बाहर आया था।
सोशल मीडिया के जरिए उसका पाकिस्तानी तस्करों से सीधा संपर्क था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और इस नेटवर्क के दूसरे लिंक का पता लगाने के लिए आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बॉर्डर इलाके में हथियारों की तस्करी रोकने के लिए यह कार्रवाई जरूरी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

