जालंधर में दिल दहला देने वाली वारदात, काम से लौट रहे शख्स का कर दिया ये हाल

punjabkesari.in Wednesday, Apr 24, 2024 - 12:22 PM (IST)

जालंधर : जालंधर में चोरों और लुटेरों का आतंक लगातार बना हुआ है। इसी बीच खबर सामने आई है कि काजी मंडी के पास लुटेरों ने युवक पर हमला कर उससे नकदी और दस्तावेज छीनी व फरार हो गए। जानकारी के अनुसार पीड़ित मोनू नामक मजदूर पूरे हफ्ते की मजदूरी लेकर काम से घर लौट रहा था इस दौरान 7 लुटेरों ने उसे घेर लिया और नकदी छीन ली। इसके साथ ही उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की गई और प्राइवेट पार्ट्स पर वार किए गए। गंभीर रूप से घायल मोनू को इलाक के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित के परिवार ने बताया कि मोनू के पिता की मौत हो चुकी है और वह मेहनत मजदूरी कर अपना परिवार चलाता है। गत रात वह जब काम से घर आ रहा था को काजी मंडी के पास 7 लुटेरों ने उसे घेर लिया और मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट पर भी वार किए। इस हमले में घायल हुए पीड़ित को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए सी.सी.टी.वी. खंगाले जा रहे हैं।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

    


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News