लुधियाना में घर में घुसकर युवक को घेर दिया वारदात को अंजाम, छापेमारी कर रही पुलिस

punjabkesari.in Sunday, Aug 30, 2026 - 09:39 AM (IST)

लुधियाना (राज):  देर रात घर में जबरन दाखिल होकर बदमाश एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने और सोने का कड़ा, नकदी व मोबाइल फोन लूटकर ले गए। मनप्रीत सिंह की शिकायत पर संबंधित थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने आरोपी राहुल गाबा और उसके दो साथियों के खिलाफ जबरन घर में घुसने, मारपीट और  विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दिए बयानों में शिकायतकर्ता ने बताया कि बीते 25 अगस्त की रात करीब 2:30 बजे वह अपने घर में मौजूद था। उसी दौरान आरोपी राहुल गाबा अपने दो अन्य साथियों प्रिंस और ऋषि के साथ जबरन उसके घर के अंदर घुस आया। घर में दाखिल होते ही तीनों आरोपियों ने पीड़ित के साथ गाली-गलौज और बहसबाजी शुरू कर दी और उससे पैसों की अवैध मांग करने लगे। जब पीड़ित ने आरोपियों को पैसे देने से साफ इनकार कर दिया, तो तीनों आरोपी तैश में आ गए। 

आरोपियों ने पीड़ित को चारों तरफ से घेर लिया और लात-घूंसों से उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद आरोपियों ने जबरदस्ती पीड़ित की जेब से 6,500/- रुपये नकद और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पीड़ित के हाथ में पहना हुआ सोने का कड़ा भी जबरन उतरवा लिया और जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए।  जांच अधिकारी का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila