अमृतसर में युवक का बेरहमी से कत्ल

punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2020 - 01:43 PM (IST)

अमृतसर(सतनाम, निरवैल): पुलिस थाना राजासांसी के अधीन गांव भिट्टेवंड में एक युवक का कुछ लोगों ने बेरहमी से कत्ल कर दिया। घटना संबंधी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मृतक शमशेर सिंह शनिवार अमृतसर में काम करने के लिए गया था लेकिन पूरी रात वापस नहीं लौटा। आज सुबह उसका शव भिट्टेवंड रोड पर एक कपड़े में लिपटा हुआ मिला और उसके शरीर पर गंभीर चोटों और गला घोटने के निशान थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।  

Edited By

Sunita sarangal