बस्सी पठाना में युवक का बेरहमी से कत्ल, खेतों के पास मिली लाश

punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2020 - 10:54 AM (IST)

बस्सी पठाना(राजकमल): थाना बस्सी पठाना अधीन पड़ते गांव रामपुर कलेरां में बीती रात कुछ व्यक्तियों की तरफ से सिर पर वार करके एक नौजवान का कत्ल कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही डी.एस.पी. सुखमिन्दर सिंह चौहान और एस.एच.ओ. मनप्रीत सिंह दयोल पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम उपरांत वारिसों हवाले कर दी।

जानकारी देते एस.एच.ओ. मनप्रीत सिंह दयोल ने बताया कि पुलिस को दिए बयानों में शिकायतकत्र्ता मंगलदीप सिंह पुत्र जसवीर सिंह निवासी रामपुर कलेरां ने बताया है कि बीते दिन वह मौसी के लड़के हरप्रीत सिंह पुत्र लखवंत सिंह निवासी लुहारी कलां के विवाह के मेल में गया हुआ था। रात को जब वह अपनी कार में वापस अपने घर पहुंचा तो उसे पता लगा कि उसके रिश्तेदार में लगते भाई परमजीत सिंह उर्फ राजू पुत्र गुरदीप सिंह निवासी रामपुर कलेरां का कत्ल हो गया है, जिसकी लाश गांव के प्रगट सिंह के धान वाले खेत नजदीक लिंक सड़क पर पड़ी है।

उसने मौके पर जा कर देखा तो मृतक के सिर में गहरी चोटें लगी थी और खून बह रहा था। एस.एच.ओ. दयोल ने बताया कि जब इस मामले की गहराई के साथ जांच की जा रही थी तो पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे, जिस आधार पर पुलिस ने कुछ व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही कातिल सलाखों पीछे होंगे। 

Vaneet