सेना में भर्ती होने आए नौजवानों ने सड़कों पर गुजारी रात

punjabkesari.in Monday, Aug 05, 2019 - 12:39 PM (IST)

जालंधर (सुनील): वायुसेना में भर्ती होने के लिए विभिन्न शहरों से हजारों की संख्या में नौजवान जालंधर पहुंचे।

प्रशासन ने नहीं की थी कोई व्यवस्था

दुख की बात यह थी कि जिन नौजवानों को सलैक्शन होने के बाद हमारे देश की सीमाओं पर पहरा देना है, उनको रात में ठहरने के लिए प्रशासन की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं की गई। नौजवान रात को पीने वाले पानी के लिए भी इधर-उधर भटकते रहे। इन नौजवानों ने मजबूरी में सारी रात सड़कों पर तथा ए.टी.एम. में सो कर गुजारी। सड़क पर सो रहे इन नौजवानों के साथ रात के समय कोई हादसा भी हो सकता था। 

swetha