प्रेम संबंधों के चलते युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Tuesday, May 23, 2023 - 10:48 PM (IST)

फाजिल्का (नागपाल): गांधी नगर निवासी एक 25 वर्षीय युवक द्वारा कथित रूप से प्रेम संबंधों के चलते आत्महत्या कर लेने का समाचार है। लड़के के पारिवारिक सदस्यों द्वारा लड़की और उसके पारिवारिक सदस्यों पर ब्लैकमेल करने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। इसी परेशानी के चलते उनके बेटे ने खुदकुशी की है। पीड़ित परिवार द्वारा उक्त मामले में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
बताया जाता है कि लड़का कहीं गया और वहां पर बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद जब उसे सिविल अस्पताल लाया गया तो पता चला कि लड़के ने कोई जहरीली वस्तु निगल ली है। पुलिस द्वारा मामले को लेकर छानबीन जारी है। 
 

Content Writer

Subhash Kapoor