संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Sunday, Jul 03, 2022 - 10:51 PM (IST)

लुधियाना (राज): धांधरा रोड इलाके में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक अवराज (22) मूल रुप से यू.पी. का रहने वाला था। सूचना के बाद थाना सदर के अंतर्गत आती चौकी बसंत एवेन्यू की पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

ए.एस.आई. सुभाष चंद ने बताया कि अवराज लेबर का काम करता था। शनिवार रात को वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो गया था। जब रविवार की सुबह वह कमरे से बाहर नहीं आया तो आसपास के लोगों ने उसे जाकर देखा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। पुलिस का कहना है कि युवक के परिवार वाले गांव में रहते हैं। उनको सूचना भेज दी गई है। उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम होगा।
 

Content Writer

Subhash Kapoor