सुसराल परिवार व पत्नी से परेशान होकर नौजवान ने की आत्महत्या

punjabkesari.in Saturday, Jul 27, 2019 - 08:28 PM (IST)

श्री माछीवाड़ा साहिब: गांव मुबारकपुर के एक नौजवान सतनाम सिंह (22) ने अपनी पत्नी और ससुराल परिवार से दुख होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस को मृतक के पिता जज सिंह निवासी मुबारकपुर ने बयान दर्ज करवाए कि उसके दो पुत्र सतनाम सिंह और सतपाल सिंह और एक लड़की है। उसने बताया कि वह कृषि का काम करता है और उसके दोनों पुत्र उसका कृषि में हाथ बटाते थे। जज सिंह ने बताया कि उसने अपने बड़े लड़के का विवाह फरवरी 2019 में गांव की ही लड़की मनजोत कौर के साथ कर दिया परन्तु विवाह के करीब एक महीने बाद मेरे लड़के की पत्नी मनजोत कौर, सास अमरजीत कौर उर्फ रिम्पी और ससुर सविन्दर सिंह उर्फ भिन्दा मेरे घर के कामों में दखलअन्दाजी करने लगे और मेरे लड़के को ताने मारने लगे कि वह उनकी लड़की के काबिल नहीं जिस कारण उसके कोई बच्चा नहीं हो रहा। 

कुछ दिन पहले ही सतनाम सिंह और उसकी पत्नी मनजोत कौर नजदीक ही किसी धार्मिक स्थान पर ससुराल परिवार की तरफ से दी कार में माथा टेकने गए। उस धार्मिक स्थान पर उसका ससुर और सास भी वहां पहुंच गए और जो कार उन्होंने दी थी उसकी चाभी छीन कर गाड़ी अपने साथ लेकर और सतनाम सिंह को ताने मार कर चले गए जिस सम्बन्धित मेरे लड़के ने मुझे बताया। करीब 5-6 दिन पहले वह अपनी पत्नी को मायके छोड़ आया। शुक्रवार करीब दोपहर 2 बजे सतनाम सिंह और उसका भाई सतपाल सिंह खेतों में काम करने चले गए जहां सतनाम सिंह ने कोई जहरीली कीटनाशक दवा पी ली और बेहोश हो गया। 

इस सम्बन्धित सतपाल सिंह ने मुझे आकर बताया जिस पर तुरंत सतनाम सिंह को लुधियाना अस्पताल लाया गया परन्तु रात को सतनाम सिंह दम तोड़ गया। पुलिस ने मृतक सतनाम सिंह के पिता जज सिंह के बयानों के आधार पर उसकी पत्नी मनजोत कौर, सास अमरजीत कौर उर्फ रिम्पी और ससुराल सविन्दर सिंह उर्फ भिन्दा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और लाश का पोस्टमार्टम करवाने उपरांत वारिसों को सौंप दिया गया। 

Vaneet