यूथ कांग्रेसियों ने बीबी हरसिमरत बादल का फूंका पुतला

punjabkesari.in Monday, Jul 23, 2018 - 07:02 PM (IST)

जीरा(अकालियांवाला): हलका विधायक कुलबीर सिंह जीरा के दिशा-निर्देशों पर आज यूथ कांग्रेस हलका जीरा के वर्करों की ओर से जीरा के शेरांवाला चौक में बीबी हरसिमरत कौर बादल केन्द्रीय मंत्री का पुतला फूंका गया। 

इस मौके पर दविन्द्र छाजली, हरप्रीत सिंह संधू अध्यक्ष लोकसभा हलका खडूर साहिब, रॉकी कथूरिया सचिव लोकसभा हलका खडूर साहिब, लखविन्द्र सिंह जौड़ा अध्यक्ष हलका जीरा ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री बीबी बादल की ओर से गत दिवस कुल ङ्क्षहद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को नशेड़ी कह कर पुकारा गया था, जिसका यूथ कांग्रेस विरोध करती है। 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक राष्ट्रीय राजनीतिज्ञ के तौर पर जाने जाते हैं, जिनके खिलाफ ऐसी असभ्य भाषा का प्रयोग करना बीबी बादल को शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर बीबी बादल माफी मांगें। यदि माफी न मांगी गई तो इसका बड़े स्तर पर विरोध किया जाएगा।

 इस मौके पर हरप्रीत सिंह नन्नू, प्रदीप ढिल्लों, नीतीश कुमार गोलू, हरमिन्द्र बिल्ला, सुखराज आस्ट्रेलिया, लक्खा भुल्लर, समीर भट्टी, गोलू लोहकां, सुखवंत सिंह, अश्वनी सेठी, सोनू सेखों आदि मौजूद थे।
 

Des raj