पंजाब: Drugs ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार! ओवरडोज से युवक की मौ/त

punjabkesari.in Thursday, Oct 22, 2026 - 05:56 PM (IST)

कपूरथला (ओबराय): कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी इलाके में ड्रग्स से जुड़ी एक और दुखद घटना सामने आई है। ड्रग्स ने एक हंसला खेलता परिवार उजाड़ कर रख दिया। गांव गाजीपुर के एक 20 साल के युवक की ड्रग्स की वजह से मौत हो गई। परिवार को शक है कि युवक की मौत इंजेक्शन के जरिए ड्रग्स की ओवरडोज लेने से हुई है।

PunjabKesari

मृतक के पिता जगतार सिंह ने बताया कि उनका बेटा ड्रग्स का आदी था। उनके मुताबिक, दूसरे दिन किसी जान-पहचान वाले ने फोन करके बताया कि उनका बेटा गांव टोटी में एक ट्यूबवेल पर बेहोश पड़ा है। जब परिवार मौके पर पहुंचा तो युवक की मौत हो चुकी थी। इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है। जगतार सिंह ने गांव टोटी में ड्रग्स की समस्या पर चिंता जताते हुए दावा किया कि वहां अक्सर युवाओं को नशे की हालत में देखा जाता है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि ड्रग्स के धंधे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि दूसरे परिवारों के घर बर्बाद होने से बच सकें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News