संदिग्ध हालात में युवक की मौ; त, एक दिन पहले हुई थी सगाई

punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 12:17 PM (IST)

फाजिल्का (सुनील नागपाल) : फाजिल्का की तेलियावाली गली में एक घर से युवक का शव पंखे से लटकता हुआ मिला है। मौके पर पुलिस और मोहल्ला वासी पहुंचे है। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक का मृतक अनाथ था । जिसका पालन पोषण मोहल्ले के लोगों ने कमेटी बनाकर किया था । अपने दादा दादी के घर में रह रहा मृतक अब इलेक्ट्रिशियन की पढ़ाई कर इलेक्ट्रीशियन बन चुका था । एक दिन पहले ही उसकी सगाई हुई थी। इसके बाद अब उसका शव घर में पंखे से लटकता हुआ मिला । फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंची है । मामले में जांच की जा रही है । 

जानकारी देते हुए फाजिल्का के स्वर्णकार यूनियन के अध्यक्ष राजिंदर वर्मा ने बताया कि उन्हें रात करीब साढ़े 10 बजे फोन आया कि अंकुश ने घर ने पंखे से फांसी लगा खुदकुशी कर ली है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे है और पुलिस को जानकारी दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची है। मृतक के शव को पंखे से उतार पोस्टमार्टम के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है ।

राजिंदर वर्मा ने बताया कि मृतक अंकुश के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है जबकि इसकी मां इसे छोड़ कर चली गई थी और उसका बड़ा बेटा उसके साथ चला गया था । और अंकुश इसी घर में रह रहा था। मोहल्ले के लोगों ने कमेटी बनाकर इसका पालन पोषण किया और इसे गंगानगर पढ़ाई के लिए भेजा था । उन्होंने कहा कि वहां से इलेक्ट्रिशियन का कोर्स कर के आया था जिसके बाद फाजिल्का में ये इलेक्ट्रीशियन का काम करता था । एक दिन पहले ही अंकुश की सगाई हुई है । अंकुश ने खुद ही लखनऊ की लड़की पसंद की थी। कल रात को ही ये लड़की के पारिवारिक सदस्यों को रेलवे स्टेशन ट्रेन पर छोड़ कर आया था और आज अंकुश का शव घर ने पंखे से लटकता मिला है।  

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी सरवन सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जा रहा है और जांच शुरू कर दी गई है ।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News