किराए पर अकेला रहता था युवक, नशे में धुत्त होकर घर में किया Suicide

punjabkesari.in Friday, Dec 25, 2020 - 10:19 AM (IST)

नयागांव (मुनीष जोशी) : नयागांव की जनता कॉलोनी और कांसल में दो लोगों ने सुसाइड कर लिया। जानकारी के अनुसार जनता कॉलोनी में खुशविंदर सिंह (27) अकेला किराये पर रहता था और प्राइवेट जॉब करता था। वह मूल रूप से हरियाणा के अंबाला का रहने वाला था। वीरवार सुबह उसने पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस के अनुसार सुसाइड के कारणों की जांच की जा रही है। 

पुलिस ने मौके पर फोरैंसिक टीम भी बुलाई थी। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। वहीं कांसल निवासी फूलचंद (30) मूलरूप से यू.पी. का रहने वाला था, उसने पंखे की कुंडी से कपड़ा बांधकर फंदा लगा लिया। 

पुलिस के अनुसार  फूलचंद राशन लेने के बाद शराब पीकर घर आया था और सीधा अपने कमरे में चला गया था। वह कोई काम नहीं करता था और शराब का आदी था। बुधवार रात को उसने दुकान से आने के बाद कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एस.एच.ओ. कैलाश बहादुर ने बताया कि दोनों के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

Tania pathak