युवक को किडनैप कर दिया बड़ी वारदात को अंजाम, मामला जान रह जाएंगे दंग

punjabkesari.in Tuesday, Mar 26, 2024 - 12:28 PM (IST)

जालंधर : जालंधर के बस्ती इलाके के दशहरा ग्राउंड के पास देर रात युवकों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दशहरा ग्राउंड के नजदीक युवक पर आरोपियों ने हमला किया। वहीं इस दौरान जब उसे बचाने के लिए के लिए साथी आए तो उसे किडनैप कर आरोपी तिलक नगर ले गए और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया और पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें: Rain Alert: पंजाब में इस तारीख को बारिश का  Alert, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

बताया जा रहा है कि हमलावर उक्त युवकों के मोहल्ले के ही हैं। वहीं पीड़ित की मां ने कहा कि उसका बेटा होली खेलने दोस्तों के साथ घर से निकला था। इस दौरान कुछ युवकों द्वारा पुरानी रंजिश के चलते उसके बेटे के साथ धक्का-मुक्की की गई। इसके साथ ही लोहे का कड़े से भी उस पर हमला किया गया। इस दौरान जब उसे छुड़वाने के लिए उसके दोस्त आए तो उक्त युवक उसके दोस्त को किडनैप कर अपने साथ ले गए और उसके साथ भी मारपीट की। उक्त युवक ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।           

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

News Editor

Kalash