काम के लिए घर से निकले युवक की रास्ते में घेरकर ह/त्या, इलाके में डर का माहौल
punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2026 - 01:52 PM (IST)
बुढलाडा (बांसल): नजदीक के गांव दरियापुर खुर्द में एक युवक की तेजधार हथियारों से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवक राजदीप सिंह जो रोज की तरह बुढलाडा सब्जी मंडी के लिए सुबह 4 बजे गांव से जा रहा था तो गांव के पास ही अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।
शव को देखने से पता चलता है कि राजदीप पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया है। शव के पास उसकी स्कूटी भी खड़ी पाई गई। दूसरी ओर एस.एच.ओ. सिटी बुढलाडा कंवलजीत सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की हत्या से इलाके में डर का माहौल है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

