मनीला में फिरोजपुर के युवक की हत्या

punjabkesari.in Monday, Mar 19, 2018 - 12:51 PM (IST)

फिरोजपुर : फिलीपींस की राजधानी मनीला में चाकू मारकर फिरोजपुर के युवक की हत्या कर दी गई है। गांव मोहनके उताड़ का सुच्चा सिंह मनीला में फाइनांस कंपनी में काम करता था।  रविवार को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उस पर चाकू से हमला कर दिया था। सुच्चा की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया है। पिता बंता सिंह ने बताया कि उनका बेटा सुच्चा सिंह 15 साल से मनीला में एक फाइनांस कंपनी में काम करता था। काम पर जाते समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से उस पर हमला कर दिया। परिजनों ने शव को भारत लाने का निवेदन किया जिसके बाद शव को देश वापस लाने का प्रबंध किया जा रहा है।  

Punjab Kesari