लुधियाना में युवक ने खुद को लगाई आग, पीछे की वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
punjabkesari.in Monday, Jul 06, 2026 - 08:14 PM (IST)
लुधियाना (अनिल) : थाना जोधेवाल के अधीन आते कैलाश नगर रोड पर कबाड़ का काम करने वाले व्यक्ति ने कर्ज से परेशान होकर खुद को आग लगाने का मामला सामने आया है।
इस बारे जानकारी देते हुए पीड़ित व्यक्ति संजीव मोनू (43) ने अस्पताल में इलाज के दौरान बताया कि उसने कुछ लोगों से ब्याज पर पैसे उधार लिए हुए हैं जिसके चलते वह लोग उसे पैसे वापस करने के लिए तंग परेशान कर रहे थे, जिससे दुखी होकर आज उसने खुद को आग लगा ली। जिसके बाद उसे गंभीर रूप में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, यहां डॉक्टरों द्वारा संजीव को 70% तक जलने के कारण उसे राजेंद्र हॉस्पिटल पटियाला में रेफर कर दिया गया है। जब उक्त मामले बारे थाना जोधेवाल के जांच अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा उक्त मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है तथा उचित कार्रवाई की जाएगी।

