जिम से लौट रहे नौजवान का दिन-दिहाड़े गोलियां मारकर कत्ल

punjabkesari.in Tuesday, Mar 26, 2019 - 09:26 PM (IST)

तरनतारन(रमन) : लोकसभा हलका खडूर साहिब अधीन आते क्षेत्र में आज दोपहर जिम से अपने गांव दीनेवाल लौट रहे 2 नौजवानों पर सरेआम गोलियां चलाने के कारण 1 नौजवान की मौत हो जाने का दुखदाई समाचार प्राप्त हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही एस.एस.पी. कुलदीप सिंह चाहल, एस.पी. (आई) हरजीत सिंह, डी.एस.पी. (सिटी) कंवलजीत सिंह, थाना वैरोवाल प्रमुख एस.आई. शमिन्द्रजीत सिंह के अलावा बड़ी संया में पुलिस पार्टी द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार जगदेव सिंह (22) पुत्र तरलोचन सिंह निवासी गांव दीनेवाल रोजाना की तरह अपने दोस्त सुखराज सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी गांव दीनेवाल के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर वैरोवाल रोड जंडियाला गुरु के 1 जिम से वापस करीब 1 बजे दोपहर समय लौट रहा था। इनका पीछा कर रहे 2 अज्ञात सप्लैंडर मोटरसाइकिल सवारों ने उक्त दोनों नौजवानों पर दीनेवाल चौक पर पहुंचने समय गोलियां चलाई गई, जिसके बाद दोनों नौजवान अपना मोटरसाइकिल सड़क पर फैंककर भागने लगे। 

सूत्रों अनुसार, आरोपियों द्वारा रिवाल्वर से उक्त नौजवानों पर गोलियां सरेआम चलाई गई, जिस दौरान जगदेव सिंह उर्फ लाडी को गोलियां लग जाने कारण वह गंभीर जख्मी हो गया, जिसको अमृतसर के एस्कार्ट अस्पताल में इलाज लिए लेजाया गया, जिसकी इलाज दौरान मौत हो गई। जबकि सुखराज सिंह का बचाव हो गया। इस घटना को सरेआम अंजाम देने उपरांत दोनों आरोपी सप्लैंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव धारड़ की ओर फरार हो गए तथा अपना मोटरसाइकिल जाते समय रास्ते में फैंक गए। सूत्रों से यह भी पता चला है कि आरोपी अपने साथी की 1 कार में सवार होकर फरार होने में कामयाब हो गए है। पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। वर्णनीय है कि मृतक का करीब 2 महीने पहले विवाह हुआ था। पुलिस द्वारा इस संबंधी बारीकी से जांच शुरू कर दी गई है। 

जल्द काबू किए जाएंगे आरोपी: एस.एस.पी. 
एस.एस.पी. कुलदीप सिंह चाहल ने बताया कि इस मामले संबंधी विभिन्न टीमें अपना काम कर रही है। उन्होंने बताया कि अज्ञात आरोपियों खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास वाले क्षेत्र में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की जांच की जा रही है। आरोपी जल्द काबू कर लिए जाएंगे। 

Vaneet