सुनहरी भविष्य के लिए 3 माह पहले विदेश गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

punjabkesari.in Monday, Dec 12, 2022 - 09:11 AM (IST)

बेगोवाल (बबला): सुनहरी भविष्य के लिए 3 माह पहले फ्रांस गए बेगोवाल के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की माता परमजीत कौर ने बताया कि उनका पुत्र सुखविंद्र सिंह 3 महीने पहले फ्रांस गया था। 

गत दिवस उनके बड़े बेटे, जो उसके साथ ही फ्रांस में रह रहा है, ने फोन कर बताया कि काम पर जाते समय सुखविंद्र को एक लड़का रात अपने पास रहने के लिए ले गया। रात के समय उस लड़के ने बताया कि सुखविंद्र की हालत खराब हो गई और उसको अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

Content Writer

Vatika