अब मालवा में मूसा की दस्तक से खुफिया तंत्र सतर्क, हाई अलर्ट

punjabkesari.in Saturday, Dec 08, 2018 - 09:17 AM (IST)

बठिंडा (विजय): अलकायदा से जुड़े कश्मीर के खतरनाक आतंकी जाकिर मूसा ने दोआबा के बाद अब मालवा को निशाने पर लिया है। खुफिया तंत्र की मानें तो बठिंडा व फिरोजपुर में उसकी झलक दिखाई दी जिसके चलते मालवा को हाई अलर्ट पर रखा हुआ है। पुलिस सेना के साथ मिलकर सर्च अभियान चला रही है, लेकिन 3 दिन गुजरने के बावजूद पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। मूसा पुलिस के बाद सेना को निशाना बनाने की फिराक में है।

मिले इनपुट अनुसार बठिंडा व फिरोजपुर में बड़ी छावनी है जिसके बारूद भंडार उसके निशाने पर हैं। सैनिक छावनी की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। किसी भी अज्ञात को छावनी में घुसने नहीं दिया जा रहा। माना जा रहा है कि मूसा के नशा तस्करों के साथ संबंध हैं जबकि फिरोजपुर सीमा से नशा तस्करी खूब होती है। इसीलिए मूसा की मौजूदगी वहां पाई गई और पुलिस व सेना ने फिरोजपुर के ममदोट का चप्पा-चप्पा छान मारा, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। जाकिर मूसा शातिर आतंकी है जो पढ़े-लिखे नौजवानों को अपने साथ जोडऩे की फिराक में है और अपने स्लिपर सैल के जरिए युवाओं को फंङ्क्षडग कर उनका पंजाब सहित अन्य राज्यों के शिक्षण संस्थानों में दाखिला करवा रहा है। 
 

पंजाब सहित अन्य राज्यों में शिक्षा ले रहे कुछ युवा मूसा के संपर्क में 
यह बात केंद्रीय खुफिया एजैंसी भी जान चुकी है कि पंजाब सहित अन्य राज्यों में शिक्षा ले रहे कुछ युवा मूसा के संपर्क में हैं। हुलिया बदलने में मूसा माहिर है। इसीलिए खुफिया तंत्र का कहना है कि वह सिख के भेष में भी मालवा में घूम सकता है। पुलिस ने सेना से मिलकर तीसरे दिन रेलगाडिय़ों व स्टेशनों की पूरी चैकिंग की जिनका खुफिया तंत्र भी साथ दे रहा है। माना जाता है कि मूसा ने जालंधर के अलावा चंडीगढ़, पटियाला, अमृतसर, बठिंडा व फिरोजपुर में अपना एक बड़ा नैटवर्क बना रखा है। इसके जरिए वह मालवा में बड़ी वारदात की फिराक में है।

फिरोजपुर के रास्ते दिल्ली व पाकिस्तान भागने की फिराक में 
फिरोजपुर के रास्ते मूसा दिल्ली व पाकिस्तान भागने की फिराक में है। पुलिस को शक है कि कुछ दिन पहले दिखाई देने के बाद वह जैसे गायब हुआ, उस हिसाब से वह कहीं भाग गया है। आई.जी. स्तर तक मूसा संबंधी बैठकों का दौर लगातार जारी है। फिरोजपुर के आई.जी. मुखविंद्र सिंह छीना का कहना है कि मूसा का कोई सुराग हाथ नहीं लगा लेकिन तलाश जारी है। एस.एस.पी. बठिंडा का कहना है कि इस मामले को लेकर थाना प्रभारियों सहित उ"ााधिकारियों से लगातार बैठकें की जा रही हैं व एतिहात बरतने पर जोर दिया जा रहा है। 

Content Writer

Vatika