जीरकपुर के VIP Road का रेस्टोरेंट विवादों में, वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल

punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 02:04 PM (IST)

जीरकपुर (धीमान): स्थानीय वी.आई.पी. रोड पर स्थित मशहूर कुलचा रेस्टोरेंट एक वायरल वीडियो की वजह से विवादों में आ गया है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में ग्राहकों द्वारा दावा किया जा रहा है कि उन्हें रेस्टोरेंट में परोसे गए खाने से कॉकरोच निकला, जिससे रेस्टोरेंट की सफाई प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो में ग्राहक रेस्टोरेंट के अंदर बैठकर खाना खाते दिख रहे हैं और इस दौरान वे अपनी प्लेट में गंदगी होने की बात करते हुए स्टाफ से तकरार करते नजर आ रहे हैं। 

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वी.आई.पी. रोड जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में ऐसी लापरवाही लोगों की सेहत के लिए खतरा है। उन्होंने प्रशासन से तुरंत जांच और एक्शन लेने की मांग की है।

मालिक का पक्ष नहीं आया सामने 

इस मामले में कुलचा रेस्टोरेंट के मालिक से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और न ही फोन उठाया। 

फूड विभाग ने कही जांच की बात 

फूड इंस्पेक्टर रवि कुमार के मुताबिक अगर किसी भी खाने-पीने की दुकान में गलत चीज मिलती है तो इसक जिम्मेदारी प्रबंधन की होती है। शिकायत मिलने पर नियमों के मुताबिक जांच कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। वीडियो वायरल होने के बाद शहर के खाने-पीने की जगहों की साफ-सफाई और निगरानी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash