वाहन की टक्कर से 1 की मौत

punjabkesari.in Friday, Apr 06, 2018 - 03:35 PM (IST)

बरनाला: राष्ट्रीय मुख्य मार्ग धनौला पर आज सुबह एक तेज रफ्तार वाहन द्वारा एक प्रवासी मजदूर को टक्कर मार देने से उसकी मौत हो गई। मृतक पिंटू राम पुत्र अर्जन दास के चाचा के लड़के ने बताया कि वह राधे राइस मिल राजगढ़ रोड धनौला में काम करते हैं। आज वे अपने घर बिहार जा रहे थे तो मेन सड़क पर पिंटू राम को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी जिससे वह काफी दूर जाकर वह गिरा और उसकी मौत हो गई। 

एकत्र हुए लोगों की मदद से उसे 108 एम्बुलैंस द्वारा सरकारी अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित करके पोस्टमार्टम के लिए बरनाला भेज दिया। थाना मुखी कुलदीप सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि अज्ञात वाहन चालक खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Punjab Kesari