हैपी सीडर से गेहूं बीजने के लिए किसानों को किया प्रेरित

punjabkesari.in Sunday, Oct 14, 2018 - 01:59 PM (IST)

संगरूर (विवेक सिंधवानी,यादविन्द्र): डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी के दिशा-निर्देश में मिशन तंदुरुस्त पंजाब तहत कृषि विज्ञान केन्द्र खेड़ी व फार्म सलाहकार सेवा केन्द्र संगरूर द्वारा धान की पराली के योग्य प्रबंधन बारे जानकारी देने के लिए गांव पुन्नावाल में किसानों व वैज्ञानिकों की विचार गोष्ठी करवाई गई। इसमें मेहमान स्वरूप शिरकत करते एम.एल.ए. धूरी दलबीर सिंह गोल्डी के पिता बलदेव सिंह खंगूड़ा ने हाजिर किसानों को नई खेती तकनीकों को सीखने के लिए पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवॢसटी के स्थानीय खेती माहिरों की अधिक से अधिक सलाह व सेवाएं लेने के लिए प्रेरित किया।

मनदीप सिंह सहयोगी निदेशक कृषि विज्ञान केन्द्र ने के.वी.के. द्वारा पराली के योग्य प्रबंधन के लिए की जा रही विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने हैपी सीडर से सीधे ही गेहूं की बिजाई करने पर जोर दिया। बूटा सिंह सलाहकार सेवा केन्द्र संगरूर ने पराली को आग लगाने के बुरे प्रभाव बारे जानकारी दी। उन्होंने गेहूं की नई किस्में उन्नत पी.बी.डब्ल्यू. 343,550 व पी.बी.डब्ल्यू. 1 जिंक बारे जानकारी दी। बलदेव सिंह मुख्य कृषि अफसर संगरूर ने राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल की हिदायतों अनुसार किसानों को धान की पराली को आग न लगाने की अपील की। सतबीर सिंह ने पशु पालन में पराली के प्रयोग बारे व पवन कुमार ने धान में सफेद व भूरे तेले की रोकथाम के साथ-साथ गेहूं के बीज के संशोधन बारे जानकारी दी। 

इस कार्यक्रम में इन्द्रपाल सिंह,इन्द्रजीत सिंह मैंबर जिला परिषद ने शमूलियत की। कृषि विज्ञान कांझला द्वारा कृषि मशीनरी की नुमाइश लगाई गई व सभी मशीनों को खेत में चलाकर प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की सफलता में कुलविंद्र सिंह,पाल सिंह,सुखपाल सिंह,बाघ सिंह,करतार सिंह,गुरदीप सिंह,गुरविन्द्र सिंह,नछत्तर सिंह,गुरप्रीत सिंह ने योगदान डाला। 

Isha