नौजवान ने जहरीला पदार्थ पीकर की जीवनलीला समाप्त

punjabkesari.in Saturday, Mar 24, 2018 - 09:09 AM (IST)

शेरपुर (अनीश): गांव बड़ी के एक नौजवान ने जहरीला पदार्थ पीकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की माता महिंद्र कौर पत्नी दर्शन सिंह द्वारा दर्ज करवाए गए बयान अनुसार उसका लड़का सुरेश कुमार (26) पुत्र दर्शन सिंह मेहनत-मजदूरी का काम करता था। वह गत कई दिनों से मानसिक तौर पर परेशान रहता था। आज वह घर में अकेला ही था।
 
उसने बताया कि वह दोपहर को जब घर आई तो वह उल्टियां कर रहा था और उसने कोई जहरीला पदार्थ पी लिया था। उसको सिविल अस्पताल धूरी में ले जाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे राजिन्द्रा अस्पताल पटियाला में रैफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। थाना प्रमुख राकेश कुमार ने बताया कि मृतक की माता के बयानों के आधार पर 174 की कार्रवाई करके शव वारिसों के हवाले कर दिया गया है।

Punjab Kesari