कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब में 29 Observer किए नियुक्त, List जारी

punjabkesari.in Saturday, Aug 16, 2025 - 11:49 AM (IST)

जालंधर/चंडीगढ़: साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से ठीक पहले पंजाब कांग्रेस ने पार्टी को मज़बूत करने के लिए संगठन निर्माण अभियान की शुरुआत कर दी है। जल्द ही सभी जिलों को नए प्रधान मिलेंगे। जिला प्रधानों के चयन के लिए पार्टी हाईकमान ने संगठन निर्माण अभियान के तहत 29 पर्यवेक्षकों (निगरानों) की नियुक्ति की है। इसकी जानकारी कांग्रेस पार्टी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने दी है। नीचे दी गई लिस्ट में नाम देखे जा सकते हैं।

PunjabKesari

 

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब कांग्रेस के कुल 29 संगठनात्मक जिले हैं। 19 नवंबर 2022 को कांग्रेस ने जिला प्रधानों का ऐलान किया था। उस समय राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा चल रही थी। उसी दौरान कई वरिष्ठ नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा और अन्य पार्टियों में शामिल हो गए थे। ऐसी स्थिति में उस समय विधायकों को ज़िम्मेदारी देकर मोर्चा संभाला गया था। कांग्रेस में प्रधानों का कार्यकाल 3 साल का होता है। इसी अनुसार, चुनाव तीन महीने बाद होने थे। अब चुनाव प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। इस बार चुने जाने वाले प्रधानों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News