पंजाब की लड़कियों को विदेश में गोलियों से किया छलनी, अब मीडिया के सामने आया परिवार

punjabkesari.in Saturday, Jun 15, 2024 - 04:51 PM (IST)

जालंधरः पंजाब के जिला जालंधर की 2 चचेरी बहनों पर अमेरिका के न्यूजर्सी में हुए हमले के बाद लड़कियों का परिवार मीडिया के सामने आया है। अस्पताल में उपचाराधीन गगन की मां सुरजीत कौर का कहना है कि हमें हत्यारे गौरव गिल के बारे में कुछ नहीं पता। उन्होंने कहा कि हमारा किसी से संपर्क नहीं हो रहा, और हमारी बेटी से बात करवाई जाए और इंसाफ दिलवाया जाएं। 

PunjabKesari

क्या है मामला 
 अमेरिका के न्यूजर्सी में  जालंधर की 2 चचेरी बहनों पर फायरिंग  की गई। इस हादसे में जसवीर कौर (29) की मौके पर ही मौत जबकि गगन (20) गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी गौरव कुछ साल पहले जालंधर से IELTS करने के बाद स्टडी वीजा पर अमेरिका गया था। पिछले दिनों किसी विवाद को लेकर गौरव ने जसवीर कौर और उसकी चचेरी बहन पर गोली चला दी।   मृतक जसवीर कौर शादीशुदा है, जब गोलीबारी हुई तब पति शहर से बाहर ट्रक ले जा रहा था।  बताया जा रहा है कि घायल लड़की और गौरव जालंधर में एक साथ IELTS करते थे। वे एक दूसरे को पहले से जानते थे, गोली मारने की वजह अभी सामने नहीं आई है।  उधर, स्थानीय पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज किया है। जसवीर कौर के मकान मालिक ने बताया कि जसवीर हफ्ते में 6 दिन काम करता थी और काम के अलावा कहीं नहीं जाती थी। आरोपी गौरव की गिरफ्तारी का सी.सी.टी.वी. फुटेज सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि आरोपी एक घर में छिपा हुआ है। पहले पुलिस बल ने उन्हें घेर लिया, फिर उसने हाथ उठाया और आत्मसमर्पण कर दिया। मामले की अगली सुनवाई मंगलवार को होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News