Punjab के 12 जिलों में घनी धुंध का अलर्ट, बढ़ेगी ठंड की मार! मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
punjabkesari.in Saturday, Nov 28, 2026 - 11:01 AM (IST)
चंडीगढ़: पंजाब में ठंड का प्रकोप बढ़ने वाला है। दिसंबर का महीना शुरू होते ही राज्य के लोगों को ठंडी हवाओं और घनी धुंध का सामना करना पड़ सकता है। घनी धुंध को देखते हुए मौसम विभाग ने 29 नवंबर के लिए राज्य के 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, तरनतारन, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, रूपनगर, लुधियाना, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और नवांशहर में घनी धुंध छाने की चेतावनी दी गई है।
हालांकि, 30 नवंबर और आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग की ओर से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस दौरान मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह पंजाब में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में कहीं भी अधिक बारिश होने के आसार नहीं हैं।

