Homemade Mango Jam से आपके बच्चे का टिफन बनेगा मजेजार

punjabkesari.in Friday, Jun 22, 2018 - 03:55 PM (IST)

हर मां की शिकायत रहती है कि मेरे बच्चे कुछ खाते नहीं। यम आपके लिए आज लेकर आया है होममेड जैम जो आपके बच्चों को काफी पसंद आएगा। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्री
मैंगो - 800 ग्राम
चीनी - 215 ग्राम
नींबू का रस - 1 बड़ा चम्मच
नींबू रस - 1 चम्मच

तैयारी
1. एक बर्तन में 800 ग्राम आम, 215 ग्राम चीनी अच्छी तरह मिलाएं।
2. मध्यम आंच पर 15-20 मिनट के लिए कुक करें।
3. इसमें 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच नींबू जेस्ट को डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
4. इसे ब्लेंड करें।
5. मिश्रण को पॉट में स्थानांतरित करें और मध्यम आंच पर 10 से 15 मिनट तक पकाएं ।
6. लगातार हिलाए ताकि जैम बर्तन से चिपके न।
7. इसे गैस से हटा दें और ठंडा होने पर कंटेनर में स्टोर कर रखें। 

Sonia Goswami