घर पर बनाएं मटन हलीम

punjabkesari.in Saturday, Jun 02, 2018 - 11:56 AM (IST)

अगर आप भी स्वादिष्ट हलीम बनाने के सही तरीके के बारे में जानना चाहते हैं तो इस रेसिपी को फॉलो करें।

सामग्री
बोनलेस मटन - 750 ग्राम
हरी मिर्च - 25 ग्राम
अदरक-लहसुन पेस्ट - 2 चम्मच
हल्दी - 1/2 चम्मच
दालचीनी छड़ी - 2 इंच 
लौंग - 4 फली
ग्रीन इलायची - 4 फली
जीरा - 1 चम्मच
काली मिर्च के टुकड़े - 1 बड़ा चम्मच
नमक - 1 चम्मच
पानी - 200 मिलीलीटर
 गेहूं - 105 ग्राम
सफेद मसूर - 1 चम्मच
अरहर दाल - 1 चम्मच
चना दाल - 1 चम्मच
मूंग दाल - 1 चम्मच
चावल - 1 चम्मच
पानी - 400 मिलीलीटर
नमक - 1/2 चम्मच
पानी - 500 मिलीलीटर
तेल - 3 चम्मच
प्याज - 400 ग्राम
अदरक-लहसुन पेस्ट - 2 चम्मच
पुदीना - 3 चम्मच
धनिया - 3 चम्मच
हरी मिर्च - 2
हल्दी - 1/4 चम्मच
काली मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच
दही - 375 ग्राम
मटन स्टॉक - 2 चम्मच
घी - 2 चम्मच

विधि
1. सबसे पहले प्रेशर कुकर में 750 ग्राम बोनलेस मटन, 25 ग्राम हरी मिर्च, 2 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, 1/2 चम्मच हल्दी  डालकर इसे अच्छी तरह मिलाएं।
2. इसके बाद 200 मिलीलीटर पानी डालकर इसे फिर से मिलाएं और 5 सीटी आने तक पकाएं।
3. अब इस मटन को ब्लेंड करें और अच्छी तरह मिला कर एक तरफ रखें।
4. अब एक कटोरे में 105 ग्राम दलिया, 1 चम्मच सफेद मसूर, 1 चम्मच अरहर दाल, 1 चम्मच चना दाल, 1 चम्मच मूंग दाल, 1 चम्मच चावल तथा 400 मिलीलीटर पानी डालकर 1 - 2 घंटे के लिए भिगो दें।
5. इसके बाद दाल अच्छी तरह धो कर कुकर में डालें और 1/2 चम्मच नमक तथा 500 मिलीलीटर पानी डालकर इसे 2 सीटी आनें तक पकाएं।
6. अब दालों के मिश्रण को ब्लेंडर में स्थानांतरित कर इसे अच्छी तरह मिलाएं।
7. इसके बाद एक बर्तन में 3 चम्मच तेल गरम करें तथा 400 ग्राम प्याज भूरे होने तर भूनें।
8. अब इसमें 2 चम्मच अदरक -लहसुन पेस्ट डालकर 2 - 3 मिनट के लिए हिलाएं।

9. फिर 3 चम्मच तेल, 3 चम्मच धनिया,पुदीना तथा 2 हरी मिर्च  डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

10. अब, 1/4 चम्मच हल्दी डालकर मिलाएं और 1/2 चम्मच काली मिर्च डालकर फिर से मिलाएं।
11. इसके बाद 375 ग्राम दही डालें और इसे अच्छी तरह मिलाएं और 2-3 मिनट तक के लिए पकाएं।
12. अब इसमें गेहूं मिश्रण डालकर इसे अच्छी तरह मिलाएं।
13. इसके बाद मटन मिश्रण डालकर मिलाएं।
14. 2 चम्मच मटन स्टॉक डालें और 2 चम्मच घी डालकर इसे फिर से मिलाएं।
15. तला हुआ प्याज, धनिया डालकर सजाएं और गर्मा गर्म परोसें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami