गर्मी में मेहमानों के लिए बनाएं स्ट्रॉबेरी फालूदा

punjabkesari.in Saturday, Jun 02, 2018 - 05:20 PM (IST)

गर्मी आते ही हर कोई ठंडी डिश खाना चाहता है। गर्मी की छुट्टियां होते ही मेहमानों का आना जाना भी लगा रहता है। इसलिए आप स्ट्रॉबेरी फालूदा घर पर स्वीट डिश के तौर पर आसानी से बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी विधि।


सामग्री
पानी - 100 मिलीलीटर
चिया सीड - 2 चम्मच
पानी - 500 मिलीलीटर
स्ट्रॉबेरी जेली मिश्रण - 100 ग्राम
कंडेंस्ड मिल्क- 500 मिलीलीटर
ताजा क्रीम - 130 ग्राम
कंडेंस्ड मिल्क - 170 ग्राम
बादाम - 2 चम्मच
पिस्ता - 2 चम्मच
काजू - 2 चम्मच
पानी - 450 मिलीलीटर
वर्मीसेली - 120 ग्राम
स्ट्रॉबेरी सिरप
वनीला आइसक्रीम
सजावट के लिए बादाम
पिस्ता - सजावट
काजू - सजावट के लिए
वेफर स्टिक - गार्निशिंग के लिए

विधि

1. सबसे पहले एक कटोरे में 100 मिलीलीटर पानी तथा 2 चम्मच चिया सीड डालकर 30-40 मिनट के लिए भिगो दें।
2. उसके बाद एक पैन में 500 मिलीलीटर पानी गरम करें और 100 ग्राम स्ट्रॉबेरी जेली मिश्रण डालकर इसे अच्छी तरह मिलाएं और उबाल आने दें।
3. इस मिश्रण को एक ट्रे में डालें।
4. इसे 30-40 मिनट तक या जेली तैयार होने तक ठंडा करें।
5. इसके बाद एक अन्य पैन में 500 मिलीलीटर दूध गरम करें । अब इसमें 130 ग्राम ताजा क्रीम तथा 170 ग्राम कंडेंस्ड मिल्क डालकर इसे अच्छी तरह मिलाएं और उबाल आने दें।
6. अब इसमें 2 चम्मच बादाम, 2 चम्मच पिस्ता, 2 चम्मच काजू डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
7. इसके बाद 30 मिनट तक के लिए ठंडा करें।
8. एक अन्य पैन में 450 मिलीलीटर पानी गरम करें और इसमें 120 ग्राम वर्मीसेली डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
9. अब एक ग्लास के अंदर स्ट्रॉबेरी सिरप फैलाएं।
10. इसमें उबले हुए वर्मीसेली, भिगोकर रखे चिया सीड, तैयार जेली तथा ठंडा तैयार किया दूध डालें।
11. इसके बाद वेनिला आइसक्रीम इसमें डालें।
12. बादाम, पिस्ता और काजू के साथ सजाएं आपकी डिश तैयार हैं, सर्व करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News

Related News