दम्पति पर आधा दर्जन लोगों ने किया रंजिशन हमला

punjabkesari.in Monday, Jul 17, 2017 - 03:41 PM (IST)

समाना(शशिपाल):  गांव मुरादपुरा में आधा दर्जन लोगों द्वारा एक घर में गत रात्रि तेजधार हथियारों समेत रंजिशन हमला कर पति-पत्नी को घायल करने का मामला सामने आया है। घायलों को स्थानीय सिविल अस्पताल में उपचार हेतु दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने घायलों के बयान पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। 

घायल मंगा सिंह पुत्र छोटा सिंह निवासी मुरादपुरा व उनकी पत्नी जैलो ने बताया कि उनकी पुत्रवधू के साथ झगड़े के उपरांत कई बार पंचायत बुलाने के बावजूद वह अपने मायके सुनाम चली गई। शनिवार रात्रि उसके गांव में रहते भाइयों समेत सुनाम से आए आधा दर्जन लोगों ने तेजधार हथियारों से लैस होकर उन पर हमला कर दिया। हमले के समय वे सोए हुए थे। अपने बचाव में उन्होंने चारपाइयों को ढाल बना कर उनका मुकाबला किया। हमलावर जाते समय ट्रंक में रखा उनका 4 तोले सोना व बेटी की डिलीवरी हेतु रखी गई नकदी भी ले गए। सिटी पुलिस ने बयानों के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News