2 दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों को नोटिस जारी, जानें क्या है मामला

punjabkesari.in Wednesday, Apr 10, 2024 - 02:56 PM (IST)

लुधियाना : लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट द्वारा 25 पुलिसकर्मियों को नोटिस जारी किया गया है। पुलिसकर्मियों को नोटिस जारी कर तत्काल प्रभाव से ड्यूटी पर वापस आने के आदेश जारी किए गए हैं। ऐसा न करने पर उक्त कर्मचारियों को वेतन में कटौती का सामना करना पड़ सकता है।   

यह आदेश लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट से वेतन लेकर दूसरे जिलों में ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों के लिए जारी किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 25 पुलिसकर्मी या तो सेवानिवृत्त हो चुके अधिकारियों के साथ ड्यूटी कर रहे हैं और इनमें से कुछ ऐसे कर्मचारी भी हैं जो जिले से ट्रांसफर होकर जा चुके अधिकारियों के साथ बतौर गनमैन, चौथा श्रेणी कर्मचारी के रूप में ड्यूटी दे रहे हैं। 

ऐसे कर्मचारियों को जिले में ड्यूटी पर लौटने का आदेश दिए गए है, नहीं तो उन्हें वेतन संबंधी मुश्किलों का सामने करना पड़ सकता है। पुलिस के अनुसार ऐसे कर्मचारियों को नोटिस भी जारी कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस हेडक्वार्टर के आदेशों पर ही पुलिस कमिश्नरेट के अधीन आते कर्मचारियों को बतौर गनमैन लगाया गया था पर विभाग से अनुमति लिए बिना कुछ कर्मचारी जिले से बाहर रहते हुए ड्यूटी दे रहे हैं, जबकि उन्हें वेतन लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट द्वारा दी जा रही है। आगामी लोकसभा चुनाव के कारण सुरक्षा प्रबंधों के मद्देनजर ही ये कदम उठाए जा रहे हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News