गुरुद्वारे में भारतीय अधिकारियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाना दुर्भाग्यपूर्ण: अकाली दल

punjabkesari.in Monday, Jan 08, 2018 - 07:15 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब की विपक्षी पार्टी शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने ब्रिटेन के गुरुद्वारों में भारतीय अधिकारियों के प्रवेश को प्रतिबंधित करने के प्रस्तावित कदम को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि कोई भी किसी को ‘गुरु घर’ में प्रार्थना करने के लिए प्रवेश करने से रोक नहीं सकता है। शिअद प्रमुख सुखबीर बादल ने आज यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, सिख समूहों ने जो किया है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। गुरु घर सबके लिए खुला है।’’  

उन्होंने कहा, गुरु घर में प्रवेश करने से कोई किसी को नहीं रोक सकता है। हम इस पर बेहद स्पष्ट हैं। मैं उनके बयानों से सहमत नहीं हूं।’’  ब्रिटेन के एक सिख समूह ने कहा है कि वह गुरुद्वारे में भारतीय अधिकारियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाना चाहता है। उनका आरोप है कि भारतीय अधिकारी सिख समुदाय के आतंरिक मामलों में ‘दखल’ दे रहे हैं। ब्रिटेन के सिख फेडरेशन के अध्यक्ष अमरिक सिंह ने इससे पहले लंदन में कहा था, प्रवासी भारतीय में सिख समुदाय के जो लोग हैं वह भारतीय अधिकारियों और उनके एजेंटों के हमारे संस्थानों और सिखों के मामलों में बढ़ रहे हस्तक्षेप से परेशान हैं। वह हमारे आंतरिक मामलों और बड़े अधिकारों के लिए सिख समुदाय की मुहिम को कमजोर कर रहे हैं।’’   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News