जालंधर दा पुत्र लंदन में मचाएगा धूम,परिवार में खुशी की लहर

punjabkesari.in Friday, May 19, 2017 - 02:44 PM (IST)

जालंधरः क्रिकेट जगत की बात हो या फिर हॉकी की। जालंधर के खिलाड़ियों ने हर जगह अपनी अलग पहचान बनाई है। जालंधर के मिट्ठापुर निवासी हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए  अलग पहचान बनाई है। मनप्रीत सिंह लंदन में 15 से 25 जून तक होने वाली प्रतियोगिता के सैमीफाइनल में भारतीय टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे।

मनप्रीत  दो बार ओलंपिक्स  खेल चुके हैं व साल 2011 से भारतीय टीम के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने शुरुआती दौर में कोच देबू से सीखना शुरू किया था। उसके बाद सुरजीत हॉकी स्टेडियम में कोच सुरजीत सिंह से कोचिंग ली। मिड फिल्डर मनप्रीत सिंह टीम के वाइस कैप्टन भी रहे हैं।

जब घरवालों को मनप्रीत सिंह के कप्तान बनाने की खबर मिली तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बधाइयां देने वालों का तांता लग गया। मां मनजीत कौर ने कहा कि एक न्यूज चैनल से बधाई मिलने के बाद पता चला कि मनप्रीत कैप्टन बन गया है। मनप्रीत को फोन किया तो उसने भी नहीं बताया। मुझे लगा कि कहीं कोई मजाक तो नहीं कर रहा है, लेकिन फिर उसने अपने भाई सुखराज सिंह से बात की और उसे इस उपलब्धि के बारे में बताया। तब से लोगों की शुभकामनाएं मिल रही है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News