13 हजार पूर्व सैनिक वालंटियर्ज के रूप में किए जाएंगे भर्ती : लैफ्टीनैंट शेरगिल

punjabkesari.in Wednesday, Sep 20, 2017 - 02:44 PM (IST)

लुधियाना (सलूजा): मुख्यमंत्री पंजाब के वरिष्ठ सलाहकार लैफ्टीनैंट जनरल (सेवामुक्त) टी.एस. शेरगिल ने बताया कि केन्द्र व पंजाब सरकार की 18 जनहित नीतियों की जमीनी हकीकत बारे सरकार को रिपोर्ट देने हेतु 13 हजार से भी अधिक पूर्व सैनिक वालंटियर्ज के रूप में भर्ती किए जाएंगे। शेरगिल ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा हर वर्ग की भलाई हेतु चलाई जा रही स्कीमों को उन तक पहुंचाने व उन पर नजर बनाए रखने को लेकर गॉडियन ऑफ गवर्नैंस योजना शुरू करने का फैसला लिया गया है।

 फर्स्ट फेस में लुधियाना सहित 5 शहर
शेरगिल ने यह भी जानकारी दी कि भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसमें फर्स्ट फेस के तहत जिला लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, तरनतारन व बरनाला को शामिल किया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इन वालंटियर्ज की सिलैक्शन विशेष बोर्ड की तरफ से उनके अब तक के सामाजिक किरदार व भरोसे योग्यता के आधार पर की जाएगी।

 सरकारों ने कभी फौजी भाइयों को बनता सम्मान नहीं दिया
सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि आज तक की सरकारों ने कभी फौजी भाइयों को बनता सम्मान नहीं दिया, लेकिन अब कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने लैफ्टीनैंट जनरल (सेवामुक्त) टी.एस. शेरगिल को अपना वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त करके यह संदेश दिया है कि अब राज्य में इस वर्ग का स्थान सबसे ऊपर रहेगा। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि वह शहीदी स्मारक की संभाल हेतु अपने फंड में से हर संभव आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे। 

वालंटियर्ज स्मार्ट फोन से होंगे लैस
सरकार को समय पर रिपोर्ट करने वाले यह वालंटियर्ज स्मार्ट फोन से लैस होंगे। यह पंजाब सरकार के आंख, कान व दिमाग के रूप में काम करेंगे। एक वालंटियर्ज एक गांव में एक रक्षक के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध रहेगा। 

हलके की शान स्मारक कभी नजरअंदाज नहीं होगा
विधायक भारत भूषण आशू ने कहा कि उनके हलके की शान यह स्मारक भविष्य में कभी संभाल पक्ष से नजरअंदाज नहीं होगा। पंजाब सरकार शहीदी स्मारकों की संभाल हेतु वचनबद्ध है। 

वीर नारियां सम्मानित
शेरगिल द्वारा शहीद फौजियों के परिवारों से संबंधित महिलाओं वीर नारियों को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्रर प्रदीप कुमार अग्रवाल, विधायक सुरिंद्र डाबर, नगर निगम कमिश्रर जसकिरन सिंह, एस.डी.एम. अमरजीत बैंस, पंजाब कांग्रेस के महासचिव कृष्ण कुमार बावा, अमरजीत सिंह टिक्का, मेजर जनरल एस.पी.एस. ग्रेवाल चेयरमैन पैस्को, कर्नल एच.एस. काहलों, ब्रिगेडियर एस.एस. गिल और जिला सैनिक भलाई अफसर जसवीर सिंह बोपाराय आदि ने भी श्रद्धांजलि भेंट की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News