गलत काम करते पकड़े गए मंगेतर लड़का-लड़की

punjabkesari.in Saturday, Sep 23, 2017 - 08:07 AM (IST)

साहनेवाल/कोहड़ा(स.ह.): थाना साहनेवाल की पुलिस ने हैरोइन की तस्करी करने के आरोप में एक मंगेतर लड़का-लड़की को गिरफ्तार किया है।

थानेदार जसवीर सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी टी प्वाइंट, नीची मंगली पर नाकाबंदी के लिए मौजूद थी तो उक्त लड़का-लड़की मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए जिन्हें रोक कर जब महिला पुलिस के साथ तलाशी ली गई तो दोनों से पुलिस को 5-5 ग्राम हीरोइन बरामद हुई।  आरोपियों की पहचान सतवीर सिंह पुत्र सतविंद्र पाल सिंह व गगनदीप कौर के रूप में हुई है। इनके खिलाफ  पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News