लड़कियों पर रखते थे बुरी नजर और करते थे छेड़छाड़, रोकने पर कर दिया कांड

punjabkesari.in Monday, Apr 22, 2024 - 12:57 PM (IST)

फिरोजपुर : फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव झुग्गे हजारा सिंह वाला में एक परिवार द्वारा दूसरे परिवार के घर में जाकर ईंट पत्थर चलाने और डांग-सोटे लेकर उनके घर में दाखिल होकर सामान की तोड़-फोड़ किए जाने की सूचना मिली है। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

इस मामले के संबंध में जोगिंदर सिंह और परिवार की अन्य पीड़ित महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी उनकी लड़कियों पर बुरी नजर रखते है और उनके साथ छेड़छाड़ करते हैं। जब उन्हें ऐसा करने से रोका गया तो आरोपियों ने गुस्से में आकर बाहर से लोगों को बुला लिया। इसके बाद उन्होंने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। 

PunjabKesari

पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने शिकायतकर्त्ता के परिवार को बुरी तरह से घायल कर दिया और घर पर पड़े समान की तोड़-फोड़ की। उन्होंने बताया कि इस घटना को लेकर उन्होंने थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस को शिकायत दी गई है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई करें और उनको इंसाफ दिलवाया जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News