विपक्ष पर बरसा बादल दम्पति,कहा अाप नशे के व्यापारी,कांग्रेस रंगरलियों में व्यस्त

punjabkesari.in Thursday, Nov 16, 2017 - 02:23 PM (IST)

अमृतसर (सुमित खन्ना): पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल गुरुवार को परिवार समेत श्री हरिमंदर साहिब में माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों के साथ बात करते हुए जहां सुखबीर बादल ने राष्ट्रपति राजनाथ कोविन्द की तरफ से श्री हरिमंदर साहब में नतमस्तक होने पर पंजाब दौरो का स्वागत किया, वहीं उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते कहा कि सुखपाल सिंह खैहरा ड्रामेबाज है। 


इस दौरान सुखबीर ने  आप नेता कंवर संधू की तरफ से हिंदु नेताओं के कत्ल के दोष में पकड़े गए दोषियों की वकालत करने के मुद्दे पर कहा कि आज हर बुरे काम में आम आदमी पार्टी के नेताओं के नाम आ रहे हैं। उन्होंने सुखपाल खैहरा पर निशाना साधते कहा कि खैहरा नशे के धंधे का मास्टर माइंड है, जिसे अदालत ने भी सम्मन भेज दिया है। इससे साफ हो गया है कि नशो का कारोबार आम आदमी पार्टी कर रही है।


इसी दौरान बीबी हरसिमरत कौर बादल ने  आप और कांग्रेस दोनों पार्टियों को दोहरी राजनीति करने वाली पार्टी बताया। हरसिमरत ने कहा कि आज पंजाब में जो भी गैंग चल रहे हैं, उसका कारण सूबे में कानून व्यवस्था खराब होना है। बीबी बादल ने कैप्टन अमरेंद्र सिंह को निशाने पर लेते कहा कि जो मुख्यमंत्री अपने सूबो की जनता के साथ मुलाकात नहीं करता वो शासन क्या चलाएगा। उन्होंने कहा कांग्रेस के कुछ मंत्री रंगरंलिया मनाने में व्यस्त हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News