सीनियर भारतीय हॉकी टीम में सिलेक्ट हुअा पंजाब दा पुत्तर

punjabkesari.in Saturday, Jul 29, 2017 - 11:51 AM (IST)

जालंधरः शुक्रवार को भारतीय सीनियर हॉकी टीम का चुनाव किया गया जिसमें जालंधर के मिट्‌ठापुर गांव के जूनियर वर्ल्ड कप चैंपियन वरुण कुमार सहित 6 जूनियर चैंपियंस को शामिल किया गया है। 


भारतीय टीम की कप्तानी एक बार फिर मिट्‌ठापुर के मनप्रीत सिंह को सौंपी गई। साथ ही मिट्‌ठापुर के मनदीप सिंह को भी टीम में शामिल किया गया है। इससे पहले वरुण कुमार पिछले वर्ष दिसंबर में हुए जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप की विजेता टीम में शामिल था। करीब सात महीने बाद वरुण कुमार सहित डिप्सन टिर्की, नीलकांत शर्मा, सूरज कुकरेजा, गुरजंट सिंह, अरमान कुरैशी को टीम में शामिल किया गया है। इससे पहले भी मनप्रीत सिंह को भारतीय टीम कप्तानी दी गई थी। वरुण की सिलेक्शन पर गांव मिट्‌ठापुर यूथ स्पोर्ट्स क्लब और हॉकी इंडिया ऑफिशियल बलविंदर सिंह लाली ने वरुण को बधाई दी। 

 

वरुण ने 5वीं क्लास में खेलना शुरू किया था । 1995 में जन्में वरुण कुमार के सीनियर हॉकी इंडिया टीम में शामिल होने पर गांव मिट्ठापुर में खुशी का माहौल है। पिता ब्रह्मा आनंद ट्रक ड्राइवर है और मां शकुंतला रानी हाउस मेकर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News