जेल में हवालाती भिड़े, 7 पर केस दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Jun 19, 2019 - 12:12 PM (IST)

अमृतसर(संजीव): केन्द्रीय जेल फताहपुर में बंद हवालाती आपस में भिड़ गए, जिसमें 3 हवालाती बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों में बलबीर सिंह, हरजिन्द्र सिंह व गुरशरण सिंह शामिल हैं। 

दूसरी ओर हमलावरों में गुरजशन सिंह चिन्नी निवासी कोटली सिक्का, पलविन्द्र सिंह निवासी मक्खीपुर, मनप्रीत सिंह निवासी गुरु नानक पुरा, सुखविन्द्र सिंह बिट्टू निवासी कम्मोके, अमनप्रीत सिंह निवासी घरिंडा, बलबीर सिंह मिंटू निवासी गुमानपुर कालोनी व हरजिन्द्र सिंह काली निवासी हमीदपुर शामिल थे। जिनके विरुद्ध थाना इस्लामाबाद की पुलिस ने अतिरिक्त जेल सुपरिंटैंडैंट रवेल सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Related News