बुजुर्ग व्यक्ति ने मानसिक परेशानी के चलते उठाया खौफनाक कदम, केस दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Mar 02, 2023 - 10:08 AM (IST)

तरनतारन : मानसिक परेशानी को लेकर 1 बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा आत्महत्या की गई है। इस घटना के बाद मृतक के घर में शोक की स्थिति बन गई। फिलहाल थाना झब्बाल की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।

गुरविंदर सिंह निवासी लालू घुम्मन ने बताया कि उसके पिता जसविंदर सिंह ने 5 साल पहले गांव की निवासी महिला अमनजीत कौर से 5 कनाल जमीन अढ़ाई लाख रुपए में गहने ली थी। 2 साल पहले उक्त महिला ने पिता से डेढ़ लाख रुपए और ले लिए। अब काफी समय से उक्त महिला पैसे वापस नहीं कर रही थी। बार-बार बोलने पर भी महिला ने पैसे देने से मना कर दिया। पैसे देने की बजाय उक्त महिला ने गलत बर्ताव किया। इसके कारण उसका पिता मानसिक रुप से परेशान हो गया। बुधवार की सुबह जब उसकी नींद खुली तो देखा कि उसके पिता का शव छत से लटक रहा था। उसके पिता ने छत से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली व आत्महत्या का कारण उक्त महिला द्वारा पिता को मानसिक रूप से परेशान करना था। घटना की शिकायत थाना झब्बाल की पुलिस को दी गई है। उधर, थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह का कहना है कि मृतक के बेटे के बयानों पर अमनजीत कौर व दिलबाग सिंह नामक आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News