घर के बाहर फायरिंग कर दी धमकी

punjabkesari.in Thursday, May 17, 2018 - 10:24 AM (IST)

तरनतारन (रमन) : थाना सिटी तरनतारन पुलिस ने घर के बाहर गोलियां चलाकर धमकियां देने पर 6 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

 

पुलिस को दी शिकायत में सुखजिन्द्र सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र तेगा सिंह निवासी रटौल ने बताया कि गत दिवस हरजीत सिंह उर्फ घुल्ला पुत्र सविन्द्र सिंह, बलजीत सिंह उर्फ बीता पुत्र दलबीर सिंह, सविन्द्र सिंह पुत्र दलबीर सिंह और गुरजंट सिंह पुत्र बलजीत  सिंह सहित 2 अज्ञात व्यक्तियों ने उसके घर के बाहर ललकारे मारते हुए गोलियां चलाई।

 

एक गोली उसके घर के गेट पर लगी। आरोपी जाते समय सुखजिन्द्र सिंह को जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। इस संबंध में थाना सिटी प्रभारी चन्द्र भूषण शर्मा ने बताया कि मामले की जांच के बाद केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चौकी दोबुर्जी इंचार्ज ए.एस.आई. सतपाल सिंह की ड्यूटी लगाई गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News