विवाह का झांसा दे नाबालिगा का अपहरण

punjabkesari.in Wednesday, May 23, 2018 - 11:10 AM (IST)

अमृतसर (संजीव): विवाह का झांसा दे नाबालिगा को अपहरण कर ले जाने के आरोप में थाना झंडेर की पुलिस ने सुमनदीप निवासी फतेहगढ़ शुकर चक्क के विरुद्ध केस दर्ज किया है। 

 

गुरदियाल सिंह निवासी बल बावा ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। रात्रि करीब 1 बजे उसकी पत्नी किसी कार्य से उठी तो उसने देखा कि उनकी 17 वर्षीय लड़की अपने बिस्तर पर नहीं थी। उन्हें शंका है कि उक्त आरोपी उसकी लड़की को विवाह का झांसा देकर अपहरण कर ले गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News